चतरा, जून 1 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। राजद के जागेश्वर यादव को एक बार फिर इटखोरी प्रखंड बनाया गया है। यह निर्णय होटल गुप्ता में आयोजित एक बैठक में राजद नेताओ व कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा कि 2008 से लगातार पार्टी की सेवा कर रहा हूं और इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुझे मिली है मैं इसके लिए सभी रजत के नेता कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर रंजीत कुमार सिंह, मनोज यादव, रामदेव राय, संजय सोनी, रुस्तम मियां, शिवनंदन, रहमत अली, गोविंद दांगी, अशोक कुमार सिन्हा, उदय यादव, रामदेव यादव, सोनू यादव समेत सैकड़ो की संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.