अल्मोड़ा, मार्च 17 -- जागेश्वर धाम में सोमवार को अपने आप को रेलवे का अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि आरोपी ने शराब के नशे में जागेश्वर बाजार में अपना वाहन दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी का चालान काटा गया है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति सोमवार को यूके 04 वाहन से जागेश्वर धाम पहुंचा था। आरोपी ने शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन दौड़ा दिया। इससे कई लोग कार की चपेट में आने से बच गए। इससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वह वाहन को ब्रह्मकुंड से आगे की ओर ले गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने साथी को छोड़ कार लेकर नैनी सड़क की ओर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को जाख गांव के ऊपर स्थित लीसा डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.