अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- जागेश्वर धाम में रविवार को करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, बिजली नहीं होने से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम से जागेश्वर, आरतोला, पनुवानौला, शौकियाथल सहित सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट पैक हो गए थे। इसके कारण कई श्रद्धालुओं को रात में अल्मोड़ा लौटना पड़ा। कुछ श्रद्धालुओं ने जागेश्वर के आसपास घरों में भी शरण ली। वहीं शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे जागेश्वर सहित आसपास के दो ब्लॉक में बिजली गुल हो गई। इससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहा। इनवर्टर भी ठप हो गए थे। हालांकि, ऊर्जा निगम की टीम ने देर रात आपूर्ति सुचारू करने में जुटी रही। देर रात करीब 12 बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई, लेकिन रविवार सुबह पांच बजे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.