अल्मोड़ा, मार्च 8 -- श्री जागेश्वर धाम में रुके मास्टर प्लान के कार्य शुक्रवार से फिर से शुरू हो गया है। जल्द ही धाम में पहले फेज के बचे हुए काम पूरे होंगे। इसके बाद दूसरे फेस के कार्यों को शुरू किया जाएगा। जागेश्वर में मास्टर प्लान के कार्य करीब 146 करोड़ रुपये में होने हैं। पहले चरण में जागेश्वर मंदिर परिसर में इलुमिनेश (लाइटिंग), पब्लिक यूटिलिटी और भंडारा स्थल सौंदर्यीकरण शामिल है। लाइटिंग कार्य के लिए करीब 9.97 करोड़ रुपये पिछले साल ही स्वीकृत हो गए थे। आईएनआई कंसल्टेंसी और परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) लोनिवि इस कार्य को करा रही है। करीब एक साल से जागेश्वर मंदिर समूह में इलुमिनेशन कार्य चल रहा है। इलुमिनेशन के लिए प्रत्येक मंदिर के बाहर पटाल के ऊपर एक और पटाल बिछा दिया गया था। लेकिन शिकायत के बाद एएसआई ने काम पर रोक लगा दी थी। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.