भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। डीघ ब्लाक के नवधन मंडल में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। सभी ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी प्रदेश क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि हमारी संस्कृति में जाति-पाति, छूआछूत को कोई स्थान नहीं है। जागृत हिंदू समाज भारत देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। इसका सकारात्मक पहलू दिखाई भी दे रहा है। पंच परिवर्तन का मंत्र आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी का भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी। सर्व प्रथम हनुमान चालीसा और हवन किया गया। इस मौके पर पृथ्वीपाल, सुरेश बहादुर यादव, रेनू पाण्डेय, प्रधान कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, नीलम ...