मेरठ, फरवरी 16 -- सोमवार दोपहर में जागृति विहार एक्सटेंशन इलाके में नाले के किनारे फिर अजगर निकल आया. जिसे देखने भीड़ उमड़ पड़ी। छात्र नेता विनीत चपराना ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और अजगर को रेस्क्यू करने की मांग की। पिछले तीन दिनों से जागृति विहार इलाके में अजगर दिखाई दे रहा है। सोमवार को दोपहर बाद फिर अजगर निकल आया। अजगर देखने के लिए आसपास के इलाके की भीड़ उमड़ पड़ी। छात्र नेता विनीत चपराना ने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी. 3 दिन से लगातार दिखाई दे रहे अजगर को रेस्क्यू किए जाने की मांग की। सूचना मिलने के बाद अजगर के रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.