बोकारो, मई 7 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा में गोपाल कुमार साहू की अध्यक्षता में चंद्रपुरा के बुद्धिजीवियों की बैठक में जागृति चेरिटेबल ट्रस्ट संगठन का गठन किया गया। यह ट्रस्ट यहां वृद्धाश्रम का निर्माण, शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों, पाखण्ड वाद, वैवाहिक समस्या का निदान, चिकित्सा शिविर लगाना, नशा पान, दहेज प्रथा व डायन प्रथा जैसे कुरीतियों पर समाज को जागृत करने आदि का काम करेगी। कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुरेश महतो, उपाध्यक्ष बलदेव राम, सचिव हुबलाल राम, महासचिव सरयू दास, कोषाध्यक्ष जीतन महतो, संगठन सचिव सुखदेव रजक व नंदकिशोर शर्मा व मीडिया प्रभारी रवि महतो चुने गये। इसके अलावा 5 सदस्यीय निर्णायक मंडली भी चुना गया जिसमें भीम महतो, घनश्याम महतो, गोपाल महतो, गोपाल कुमार साहू व हुबलाल राम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.