हजारीबाग, फरवरी 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारिणी केंद्रीय सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया,झामुमो केंद्रीय सदस्य गौरव पटेल, एवं जिला सचिव नीलकंठ महतो ने स्वर्गीय जागो मांझी के पुण्यतिथि में शामिल हुए। स्व जागो मांझी के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया । वहीं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बेदिया ने कहा कि स्वर्गीय जागो मांझी एक स्वतंत्रता सेनानी एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते है। इनके बलिदानी को भुलाया नहीं जा सकता है। इन्होंने समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए विकास कैसे हो, इसके लिए हमेशा ग्रामीणों को प्रेरित करते रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.