प्रयागराज, फरवरी 24 -- महाकुम्भ नगर। संस्कृति विभाग की ओर से मेला क्षेत्र के सेक्टर 24 स्थित यमुना पंडाल में उत्तराखंड की प्रख्यात गायिका व पद्मश्री से सम्मानित बसंती बिष्ट व साथियों ने रविवार की रात उत्तराखंड की शैली जागरों में अपनी प्रस्तुति की। गायिका ने अपने दल के साथ जागरों शैली के जरिए मंगलगीत, शक्ति से सृष्टि रचना, तीर्थराज प्रयाग व हिमालय के प्रसंगों से संबंधित भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। बसंती ने कहा कि संगम में पुण्य स्नान कर अपनी प्रस्तुति देने का जो सौभाग्य मिला है, वह मां गंगा के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...