बुलंदशहर, जनवरी 25 -- भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए एलडीएवी इंटर कॉलेज, जीडीएवी कन्या इंटर कॉलेज, रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के विधार्थियों ने जागरूक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः तहसील परिसर पहुंची। इसके बाद सभी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाकर बुजुर्गों, कर्मचारियों, युवा मतदाताओं को सम्मानित करते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात...