जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- आरटीआई कार्यकर्ता संघ के तत्वावधान में बर्मामाइंस डनलप मैदान में रविवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय आरटीआई जागरूकता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य आम नागरिकों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रति जागरूक करना, प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। मुख्य अतिथि बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने कहा कि जागरूक नागरिक ही अपने अधिकार का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सकता है। इसलिए हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सचेत रहना चाहिए। मुख्य वक्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि आपका एक सवाल सिस्टम को बदल सकता है और देश में क्रांति ला सकता है। आरटीआई कानून देश में क्रांति लाने का सबसे सशक्त हथियार है। केन्द्रीय महासचिव कृतिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.