सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के कार्यालय में संयुक्त संगठन की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम (जीपीपीएफटी) और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 40 चयनित पंचायतों सहित अन्य पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने से जुड़ी विशेष पहलों पर सहमति बनी। इसके साथ ही स्थानीय एनजीओ को मजबूत करने के लिए रिपोर्ट लेखन, प्रस्ताव लेखन और अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं में सहयोग देने पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने माना कि संस्थागत क्षमता बढ़ने से पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर लाभ आमजन तक पहुंचेगा...