कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत एक से सात जनवरी तक लोगो को जागरूक करने के बाद अब परिवहन विभाग ने प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई 14 जनवरी तक लगातार जिले भर में की जायेगी। जानकारी देते हुए एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में एक से सात जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। सप्ताह भर चले जागरूकता कार्यक्रम के बाद अब आठ से 14 जनवरी तक हेल्मेट, सीटबेल्ट, रांग साइड, ड्रंकन ड्राइविंग, मोबाइल, एचएसआरपी, ओवरस्पीड, रेट्रो रिफलेक्टिव टेप के विरुद्ध परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा आम जन मानस को हेल्मेट, सीटबेल्ट, रांग साइड, ड्रंकन ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.