धनबाद, दिसम्बर 25 -- झरिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से गुरुवार को मान बाद में उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं उपभोक्ता अधिकार विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्रेयांस रिटोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही ठगी, भ्रामक विज्ञापन और सेवा में कमी जैसी समस्याओं के विरुद्ध सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच होता है। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, उपभोक्ता आयोगों की भूमिका तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में वे समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.