चाईबासा, दिसम्बर 17 -- चाईबासा, संवाददाता। लायंस क्लब चाईबासा लावन्या द्वारा महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को स्कॉट हिंदी गर्ल्स मिडिल स्कूल, चाईबासा में महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक विवेक खालको ने छात्राओं को बुनियादी एवं प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सरल तरीकों से यह समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है। 500 से अधिक छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इन तकनीकों को सीखा और अभ्यास किया। सत्र की मुख्य वक्ता रवीना सारडा ने छात्राओं को अपने अधिकारों, आत्मसम्मान और आत्मविश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.