रामपुर, जून 24 -- रामपुर। सीआरपीएफ समूह केंद्र स्थित परिवार कल्याण केंद्र परिसर में वृहद स्वास्थ्य चिकित्सा एवं योग चिकित्सा शिविर के दौरान क्षेत्रीय सीआरपीएफ वाईफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ओम प्रभा ने कहा कि आत्म जागरूकता कुछ हद तक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। आत्म-जागरूकता का मतलब है अपनी भावनाओं, विचारों और व्यवहारों को समझना। जब आप अपनी भावनाओं को समझ पाते हैं, तो आप तनाव को बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं, जो बदले में बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नियमित चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे आयुर्वेद मनोचिकित्सक डा. कुलदीप चौहान रोगी को परामर्श रिग्रेशन ट्रांसमिशन थेरेपी के द्धारा बिना दवाओं के रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि कर निरोग करने का अनोखा कार्य कर रहे हैं जो कि बहुत कम देखने में आता है। हम सभी को ...