मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार, को मधुबनी नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाना है। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, जीविका दीदियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त टीम ने शहर के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मुलाकात कर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक फाइलेरिया से बचाव एवं दवा सेवन का संदेश पहुंचाने की अपील की। टीम ने कहा कि विद्यालय समाज का मजबूत माध्यम हैं, जिनके जरिए जागरूकता का संदेश हर घर तक आसानी से पहुंच सकता है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है, जिसका उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.