लोहरदगा, दिसम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को लोहरदगा में सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता और सावधानी से ही एड्स से बचाव और एचआईवी पीड़ितों से भेदभाव नहीं करने की अपील की गई। विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली सदर अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा एचआईवी एड्स से बचाव को ले जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी शुरूआत आईसीटीसी के नोडल अधिकारी डा डीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली सदर अस्पताल से निकलकर सोमवार बाजार, बड़ा तालाब, न्यू रोड होते हुए पावरगंज चौक से वापस अस्पताल पहुंची। रैली में एचआईवी एड्स से बचाव से जुड़े नारों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान बीटीटी मोहम्मद मुस्तफा ने पावरगंज चौक पर लोगों को एचआईवी एड्स संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। सिविल सर्जन सभागार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.