बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रशाखा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, जिला संचारी रोग अधिकारी डॉ. राजू कुमार, डीआईएस संतोष कुमार संत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उदघाटन किया। सिविल सर्जन ने एचआईवी व एड्स के वैश्विक परिदृश्य पर कार्यशाला में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता के बल पर एड्स पर नियंत्रण किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने एड्स के खिलाफ लड़ाई में समुदायों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एड्स से प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने एड्स के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और एड्स से प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर भी ब...