सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सभागार में नशीली दवाओं, धूम्रपान और शराब की लत के उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार रवि कुमार यादव ने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता है। नशे की लत का दुष्प्रभाव व्यक्ति तक सीमित न रहकर परिवार और समाज को भी अस्त-व्यस्त कर देता है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण का समय है। नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता के माध्यम...