मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर। बच्चों को स्कूल भेजने सहित पोषण जागरूकता के लिए गांव के विभिन्न् क्षेत्रों में रैली निकाली गई। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों के साथ बीएसए संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक रैली में शामिल हुए। इस दौरान बीएसए ने स्वयं अभिभावकों से बच्चों को स्कूलों में नामांकन कर उन्हें भेजने के लिए आग्रह कर जानकारी दी। जनपद के विकास खंडों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में बीएसए संदीप कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। कंपोजिट विद्यालय वहलना (सदर) एवं सैदीपुर राजू कंपोजिट विद्यालय (जानसठ) के स्कूली बच्चों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकलवाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों के परिवार, उनके अभिभावकों से संपर्क कर नवीन नामांकन कराए जाने एवं अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.