प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 1 -- संग्रामगढ़। बाबागंज के रघुबर गांव में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की महिलाओं ने क्षेत्र के शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने को बच्चों संग शैक्षिक जागरूरता रैली निकाली। रैली लेकर निकली युवतियां ने गांव से कुरिया, रामगंज, बासदेव का पुरवा समेत कई गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया। प्रादेशिक विकास दल के सदस्य देश दीपक जोशी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिवावकों को जागरूक करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...