गढ़वा, नवम्बर 15 -- श्री बंशीधर नगर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर प्रार्थना के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर शिक्षकों व छात्र-छत्राओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके बाद विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर अपने पोषक क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये पुनः विद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हो गया। रैली में शामिल छात्र छात्राएं माता पिता करें न भूल-बच्चों को भेजें स्कूल, आधी रोटी खाएंगे-फिर भी स्कूल जाएंगे सहित अन्य नारे लगा रहे थे। रैली में विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार ठाकुर, रेखा कुमारी गुप्ता, कुमारी पुष्पा, अंजू कुमारी, उस्ताद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...