वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गंगा सेवा सदन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके, बचाव के उपाय और समाज में फैली भ्रांतियों से संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया और कॉलेज परिसर से मंडुवाडीह चौराहा होते हुए मुड़ैला तक जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज की चेयरमैन सुशीला मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। प्रिंसिपल बिपिन विजय, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार और अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...