बांका, अगस्त 13 -- धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धोरैया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई।मध्य विधालय धोरैया से स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए धोरैया बाजार का भ्रमण कर प्रखंड मुख्यालय में समाप्त हुई। प्रखंड मुख्यालय में बने सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने सेल्फी भी ली।बीडीओ ने बताया कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।आगामी शुक्रवार को स्वतंत्रता का यह पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा।बीडीओ ने आम जनों से अपने घरों में तिरंगा फहराने व सेल्फी भेजने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.