दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से आपनार आतो कामी कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएगा तथा पंचायत स्तरीय शिविरों में सहभागिता हेतु प्रेरित करेगा। उपायुक्त ने कहा कि "आपनार आतो कामी" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे लोग अपने क्षेत्र में रहकर आत्मनिर्भर बन...