सासाराम, दिसम्बर 17 -- सासाराम। परिवार नियोजन के लिए जागरूकता बढ़ाने व विकल्पों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को प्रशिक्षण दिया गया। इसे लेकर मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत मातृ शिशु अस्पताल में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सह डीपीसी संजीव कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करना है। गर्भनिरोधकों (जैसे कंडोम, गोलियां, इंजेक्शन) की पहुंच और उपयोग में सुधार कर छोटे परिवार के आदर्श को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...