पाकुड़, फरवरी 13 -- हिरणपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत राशन वितरण दिवस पर चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हिरणपुर बाजार में लोगों की हिचकिचाहट देखने को मिली। कई लाभुकों ने दवा खाने से इंकार कर दिया। जिससे कुछ समय के लिए अभियान प्रभावित होता नजर आया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोगों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के खतरे, इसके दुष्परिणाम और दवा सेवन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूक करने के बाद लोगों की शंकाएं दूर हुईं और जो लाभुक पहले विरोध कर रहे थे। उन्होंने भी मौके पर ही दवा का सेवन किया। इसके बाद टीम डीलर जयदेव साहा के वितरण केंद्र पहुंची। जहां उपस्थित लोगों को जागरू...