बागपत, फरवरी 4 -- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस और सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग प्रवर्तन दल की कार्रवाई लक्ष्य के सापेक्ष अधिक हुई। इसके बावजूद वाहन चालक अपनी जिदंगी के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरों की भी जिदंगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस और प्रवर्तन की कार्रवाई में 1500 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए, इनमें 50 से अधिक वाहन सीज किए गए। सड़क सुरक्षा के नियमों को सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। साथ ही उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा विकास खंडों पर ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों को लेकर सड़क सुरक्षा की बैठकें आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा समिति बनाने पर जोर दिया गया। लोग सड़क सुरक्षा के नियमों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.