हमीरपुर, नवम्बर 20 -- कुरारा। कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगो को लगातार जागरूक करने के बाद भी खेतों में पराली जलाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे वातावरण प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में इस समय धान की फसल की कटाई व थ्रेशिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। खेत खाली करने के लिए लोग धान फसल अवशेष पराली में आग लगा देते है। जिससे पराली जलकर राख हो जाती है। सरकार द्वारा पराली जलाए जाने पर रोक लगाई गई है। पराली जलाने से उठने वाले धुएं से वातावरण प्रदूषित होता है। कृषि विभाग द्वारा गांवों में धान की खेती करने वाले किसानों को खेत में पराली न जलाए जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। फिर भी लोग खेतों में पराली में आग लगा देते है। पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही व जुर्माना का भी प्रावधान है। कृषि बीज भंडार प्रभारी सुरेश कुमार ने बताय...