हमीरपुर, जनवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर। नगर पंचायत के टाउन हॉल में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर के मजदूर एवं श्रमिक उपस्थित हुए। संघ के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह गौतम ने श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा संबंधित विभागों का पंफलेट एवं बुकलेट भी वितरण किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक मिश्रा द्वारा श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह गौतम ने आश्वासन दिया कि किसी भी श्रमिक के साथ अगर कोई समस्या आती है तो संगठन उसके सहयोग के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस मौके पर यूटा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमाकांत शुक्ला, रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ शिवशरण सिंह, जिला मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.