अमरोहा, नवम्बर 27 -- अमरोहा। हिल्टन कान्वेंट स्कूल बंबूगढ़ में बुधवार को थाना अमरोहा देहात पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक संकेतों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप व प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा ने वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी। छात्रों से अपील की कि वह दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.