वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को बरेका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान आरपीएफ के प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त डीके मौर्या, सुरक्षा आयुक्त बीके मीना और एएससी जेपी मौर्य, सीनियर डीएमओ डॉ. एसके मौर्य समेत बरेका के 55 अधिकारियों, कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों ने रक्तदान किया। सिविल डिफेंस के सदस्य उमेश श्रीवास्तव ने 35वीं बार रक्तदान किया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस का मकसद रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर पीसीएमओ डॉ. देवेश कुमार, मुक्तेश मित्तल डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. वरुण कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मीना श्रीवास्तव, राजबली पाल आदि ने योगदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.