सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, शिक्षा के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से किया गया था। जामबहार टुकुपानी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगधन मांझी, लालचंद प्रधान, वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर 75 बच्चों के बीच पुस्तकों का भी वितरण किया गया। वहीहं मांझी टोली, फरसापानी में हुए कार्यक्रम में मार्गरिटा कुल्लू, प्रफुलित सोरेंग, परदेशी मांझी एवं जैमुनी देवी की उपस्थिति में 35 बच्चों को पुस्तकें दी गईं। कार्यक्रम में संस्थान के समन्वयक राहुल कुमार ने बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होने बच्चों को प्रतिदिन स्नान करने, नाखून काटने, सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.