बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। जिले में गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ व पीटीओ ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान में वाहन चालकों को सीट बेल्ट व बाइक सवार को हेल्मेट पहनने के लिए प्रेरित किया। रोंग साइड वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। हेल्मेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, रोंग साइड वाहन चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के 20 चालान किए गए। इसके अलावा रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर 5 वाहनों के चालान किए गए। ओवरलोड पाए जाने पर 2 वाहनों को सीज कर बंद किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत गुरुवार को कुल 1 लाख 85 हजार 550 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...