बक्सर, सितम्बर 5 -- तीन दिन उपचार, समय पर जांच आदि के संबंध में नि:शुल्क जानकारी बिना वजह वजन कम होना, थकान व भूख न लगना शामिल बक्सर, हमारे संवाददाता। टीबी रोग के विषय में आमलोगों के बीच शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार, समय पर जांच आदि के संबंध में नि:शुल्क जानकारी दी गई। इस दौरान शहरवासियों के बीच पेपलेट, पोस्टर आदि का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल सिटी फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित हो रहा है। संस्थान के निदेशक राम नारायण ने कहा कि टीबी रोके जाने योग्य बीमारी है। इसका सही समय पहचान होना चाहिए। साथ ही इलाज में देरी नहीं की जानी चाहिए। जरा सी लापरवारही टीबी पीड़ित मरीज की जान ले सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी (क्षय रोग) के सामान्य लक्षणों में लगातार खांसी (दो से...