धनबाद, दिसम्बर 11 -- महुदा, प्रतिनिधि। इब्तिदा व झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की तरफ से डिजिटल हिंसा, महिला हिंसा व बाल विवाह पर 16 दिवसीय जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को महुदा में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई। इसका उद्घाटन बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत, मुखिया संगीता घोषाल, नंदनी कुमारी, पंसस रूपदेव रवानी व ट्रस्ट के शंकर रवानी ने संयुक्त रूप से किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि डिजिटल हिंसा के प्रति हम जितना जागरूक रहेंगे, उतना ही सुरक्षित रहेंगे। मोबाइल के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि डिजिटल एवं जेंडर हिंसा कानूनन अपराध है, जागरूकता लाकर ही इससे बचा जा सकता है। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवान...