दरभंगा, जनवरी 5 -- सिंहवाड़ा। समाज में जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुरितियो को समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए अब प्रत्येक वार्ड लेवल पर जागरूकता अभियान चालू किया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना परिसर में बाल दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सीडीपीओ गीता कुमारी ने कहा। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी सेविका से वाल विवाह मुक्त अभियान मे प्रत्येक वार्ड लेवल तक जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही। जिला कोड़िनेटर रामविनय कुमार ने वाल विवाह से हो रहे नुकसान एवं छीन रहे बच्चों के अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं के बीच जिला विधिक सेवा प्रधिकार से आए अधिकारियों ने बाल विवाह की समस्या के निदान के लिए कई सुझाव बताया। जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्रधिकार अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र एवं जिला अधिकारी सह जिला ब...