धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जन जागरुकता और जन सहयोग से मलेरिया को रोका जा सकता है। जागरुकता मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रमुख साधन बन सकती है। मलेरिया की रोकथाम व उसके बचाव के लिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। अगर जलजमाव है, तो उसमें कीटनाशक, जला हुआ मोबिल, केरोसिन डालें, ताकि मच्छर प्रजनन न कर सके। पानी की टंकी ढंक कर रखें। फ्रीज, कूलर, फूलदानी समेत अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में एक दिन निकाल दें, ताकि मलेरिया पर रोक लग सकती है। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन मलेरिया को नियंत्रित करने, उसके उन्मूलन के वैश्विक प्रयास और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। हम मिलकर मलेरिया पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.