गिरडीह, जनवरी 31 -- संदीप वर्मा गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में हेलमेट न पहनने की समस्या एक गंभीर चिंता का विषय है। यह जिले का एक बहुत गंभीर समस्या है। गिरिडीह प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियानों और जिला सड़क सुरक्षा समिति की सख्ती के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हेलमेट न पहनने की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। बाइक चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई बाइक सवार केवल मुख्य चौराहों पर पुलिस को देखकर हेलमेट पहनते हैं, जबकि गलियों या लिंक रोड पर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। प्रशासन को शायद अब और भी कड़े कदम उठाने या तकनीक (जैसे सीसीटीवी आधारित चालान) का अधिक सहारा लेने की जरूरत है। जान का जोखिम: जिले के सड़क दुर्घटनाओं...