बेगुसराय, नवम्बर 30 -- साहेबपुरकमाल। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत लोगों को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक करने और स्वस्थ परिवार खुशहाल परिवार के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया। इसमें सभी योग्य लाभार्थी क़ो परिवार नियोजन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। डॉ. अनुपम भारती ने इच्छुक लाभार्थियों क़ो अस्थायी व स्थायी साधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक सभी स्वास्थ उपकेन्द्रों भी परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप चार हजार व उत्प्रेरकों को चार सौ रुपये दिये जा...