उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एसीएमओ डॉ एचएन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गठित जिला कोर कमेटी का शुभारंभ किया गया। एसीएमओ ने बताया कि जिला कोर कमेटी के सदस्य फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों बहुत ही कारगर होंगे। बताया कि सभी पीएसपी से दो-दो सक्रिय सदस्यों का चयन कर जिला कोर कमेटी (डीसीजी) का गठन किया गया है। इस दौरान एसीएमओ डॉ.जेआर सिंह, बायोलॉजिस्ट केके गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...