लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ। पारा के राम विहार स्थित घर में बीए की पढ़ाई कर रही प्रियंका (20) ने शनिवार को फांसी लगा ली। मोहल्ले में हो रहे जागरण में बिना बताए जाने पर भाई ने डांटा था। पारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से बिहार सीवान निवासी राम सुमेर पारा के राम विहार कॉलोनी में रहकर आटा चक्की चलाते हैं। वह शुक्रवार को पत्नी के साथ बिहार गए थे। घर पर बेटी प्रियंका व चारों बेटे बसंत, हरिवंश, राहुल, रोहित थे। भाई बसंत ने बताया कि शनिवार सुबह प्रियंका घर में किसी को बिना बताए कुछ दूरी पर हो रहे जागरण में चली गई। घर लौटने पर इस बात को लेकर उसे डांटा था। नाराज होकर प्रियंका अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी बाहर न निकलने पर प्रियंका को आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो वह पंखे से दुपट्टे के फंदे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.