रुद्रपुर, फरवरी 23 -- सितारगंज, संवाददाता। श्री शिव शक्ति मंदिर, सिसईखेड़ा के दशम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को हुए भव्य जागरण में श्रद्धालु रातभर भक्ति रस में सराबोर रहे। 'राधे-राधे' के जयकारों और प्रेमानंद महाराज के नामजप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रसिद्ध भजन गायिका खुशी जोशी, भजन गायक हिमांशु राणा और सचिन सुरीला ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान और काली माता की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वृंदावन और खाटू श्याम से जुड़े भजनों के साथ ही माता रानी, राधा रानी और कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सोमवार तड़के आरती के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.