बांदा, नवम्बर 29 -- नरैनी, संवाददाता। मित्र बुंदेलखंड द्वारा संचालित जागते रहो अभियान के तहत आज नौवें दिन ग्राम रानीपुर में समुदाय स्तर की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में सहयोग लखनऊ से सुनीता और वनांगना से शोभा ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और किशोरों ने सक्रिय रूप से सहभागिता दी। कार्यक्रम की शुरुआत अभियान सदस्य विष्णु कुमार ने की। उन्होंने लैंगिक भेदभाव, हिंसा और आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सामाजिक मुद्दों पर सामुदायिक संवाद जरूरी है। लखनऊ की सुनीता ने घरेलू हिंसा, सामाजिक भेदभाव और उसके दुष्परिणामों पर चर्चा की। वनागना संस्था की शोभा ने संस्था की गतिविधियों तथा महिला हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी साझा की। ग्राम मटखना में टीम ने किशोर-किशोरियों के साथ चित्रल...