पिथौरागढ़, जनवरी 14 -- जाख पुरान सड़क में बुधवार को एक टिप्पर से कुचलकर स्कूटी सवार 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतक छात्र का सिर का आधा हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगे पुरान निवासी विकास कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद सुबह तड़के साढ़े पांच से छह बजे के करीब स्कूटी संख्या यूके 05ए 1219 से वर्कआउट के लिए शहर स्थित एक जिम सेंटर पहुंचा। वर्कआउट के बाद वह वापस अपने घर को जा रहा था। सवा सात बजे के करीब थरकोट के समीप सामने से आ रहे टिप्पर यूके 05सीए 1928 से उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टिप्पर के टायर के नीचे सिर आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.