औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- रफीगंज प्रखंड के जाखिम गांव में स्वराज ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर मालिक रंजीत शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम खेत जोतने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर और रोटावेटर को अपने दरवाजे पर खड़ा किया था। 25 दिसंबर की सुबह देखा तो ट्रैक्टर और रोटावेटर वहां नहीं थे। उन्होंने गांव में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुए ट्रैक्टर का नंबर बीआर 45 जी 9031 बताया गया है। जिला पार्षद आसिफ शाह ने प्रशासन से शीघ्र खोजबीन करने की मांग की है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर जल्द बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...