पिथौरागढ़, मार्च 17 -- झूलाघाट। मूनाकोट विकासखंड के जाखपंत गांव में रहने वाले लोग होली पर्व मनाने के बाद चैतोल पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के व्यवस्थापक दिनेश चन्द्र पंत ने बताया कि इस बार पर्व आगामी 11 और 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन दिनों मंदिर में रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पर्व लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। होली, दीवाली से भी अधिक उत्साह से चैतोल पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव अपनी बहन नंदा को भिटौला देने आते हैं और ग्रामवासी उनके आने की खुशी में पकवान बनाते हैं। यहां दिनेश पंत, देवेंद्र पंत, दीपक पंत, विवेक पन्त, अक्षय धामी, अभिषेक, मयंक , बब्बी , रमेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...