संभल, जनवरी 6 -- डीएम के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जोया रोड स्थित शाहबाजपुर खुर्द में संचालित मोहम्मद जाकिर की चिकन मीट शॉप पर बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान का खाद्य पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कराते हुए मीट शॉप को बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिकन मीट शॉप का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा मीट शॉप का संचालन पंजीकरण में अंकित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर किया जा रहा था। इसके साथ ही दुकान का संचालन धार्मिक स्थल के अत्यंत निकट पाया गया, जो नियमानुसार प्रतिबंधित है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, नियम एवं व...