अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के जिम्नेजियम हॉल में आधुनिक कुश्ती मानकों के अनुरूप 'जिम्नेजियम जांबाज कुश्ती प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक प्रतिभाशाली पहलवानों ने शारीरिक क्षमता के साथ-साथ तकनीकी कौशल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जांबाज-ए- कुश्ती जिम्नेजियम का टाइटिल मुनज़्ज़ल मोइज़ और मोहम्मद सैफ ने जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद अंसारी ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कुश्ती अब केवल शक्ति का खेल नहीं रह गई है, बल्कि यह तकनीक, संयम और मानसिक एकाग्रता की परीक्षा भी है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिम...